फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को बेल्ट से बेरहमी से पीटा

Sun, 06 Jun 2021 05:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि अनबन होने पर युवक ने यह हरकत की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह 17 वर्षीय लड़की को अकेला पाकर एक दबंग युवक ने उसका हाथ पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर दबंग ने उसे बेल्ट से जमकर पीटा तथा कनपटी पर कट्टा लगा कर जान से मारने की धमकी दी। लड़की किसी तरह घर आई और अपनी मां को आप बीती बताई। मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की लड़की गांव के किनारे नहर की पटरी से जा रही थी। आरोप है नहर के कुलावे के पास गांव के एक दबंग और मनचले युवक ने उसे अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया। लड़की ने विरोध किया और शोर मचाने लगी तो गुस्से में आकर मनचले ने उसकी जमकर पिटाई की। लड़की के शोर मचाने पर लड़के ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया। धमकी दी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो जान से मार देगा। बच बचाकर लड़की किसी तरह घर पहुंची और घर वालों को पूरा मामला बताया। घर वाले लड़की को लेकर थाने पहुंचे।  दबंग के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। उधर कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। अनबन होने पर युवक ने यह हरकत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें