फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, चालक की भीषण हादसे में मौत

Mon, 31 Aug 2020 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में दुर्घटना में कार चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार कार आगे चल  रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और हादसे में कार चला रहे बछरावां के महाराजगंज रोड स्थित श्री बालाजी अस्पताल के संचालक प्रशांत कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी जोहवा शर्की  थाना हरचंदपुर की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को ट्रक से बाहर निकाल कर प्रशांत को गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बछरावां कस्बे के महाराजगंज रोड पर श्रीबालाजी अस्पताल के नाम से नर्सिंग होम चलाने वाले प्रशांत कुमार पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ उम्र 28 वर्ष देर रात कार से अपने गांव जोहवा शर्की थाना हरचंदपुर जा रहे थे।

उसी वक्त लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरहनी गांव के निकट आगे जा रहे ट्रक मे उनकी कार घुस गई और ट्रक चालक लगभग 500 मीटर तक घसीटते चला गया।
विज्ञापन


सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों ने ट्रक को रोका। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार बाहर निकाल कर गंभीर रूप से घायल प्रशांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

एक्सीडेंट में प्रशांत की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची पत्नी मालती उम्र 27 वर्ष व 4 वर्ष के लड़के सास्वत का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया है कि सूचना पर तत्काल पुलिस को भेजकर प्रशांत को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें