फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli news : कांवड़िया पर फायरिंग, एक को लगी गोली, मची अफरातफरी

Fri, 26 Aug 2022 01:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि पीठ पर लगभग 27-28 छर्रे के छेद हैं। दो छर्रे उसकी पीठ से निकले हैं, जो पुलिस को दे दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित चंदापुर मजरे गूढ़ा मोड़ के पास कांवड़ियों पर मोटरसाइकिल सवार ने फायरिंग कर दी। इसमें एक कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि पीठ पर लगभग 27-28 छर्रे के छेद हैं। दो छर्रे उसकी पीठ से निकले हैं, जो पुलिस को दे दिया गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित संतप्रसाद पुत्र लालता प्रसाद उम्र 29 वर्ष निवासी कान्हूपुर थाना लोनीकटरा जिला बाराबंकी बताया गया है। वह डलमऊ गंगाजल लेने जा रहा था। वहां से अवसानेश्वर महादेव हैदरगढ़ मंदिर पर जलाभिषेक करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें