रायबरेली के शिवगढ़ के ढेकवा गांव में अनस पुत्र अलीमुद्दीन प्राथमिक विद्यालय ढेकवा में कक्षा एक का छात्र था। बुधवार की सुबह घर से रोज की तरह विद्यालय के लिए तैयार होकर निकला।
दोपहर लगभग 11 बजे बेटे की गांव के बगल से निकली शिवगढ़ रजबहा से लगभग 500 मीटर दूर कुम्हरावां माइनर में उसका शव मिला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर अनिल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर प्रेम शरण ने बताया कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता अलीमुद्दीन पेशे से मजदूर हैं। बेटे अनस की मृत्यु से मां अजमतुन निशा का रो-रो कर बुरा हाल है।