फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों की उड़ी धज्जियां, तेज आवाज में बजा डीजे, जमकर नाचे लड़के-लड़कियां

Fri, 02 Jan 2026 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

न्यू ईयर पार्टी में खुलेआम सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। डीजे नाइट में लड़के-लड़कियों ने खुलकर डांस किया और नये साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन
लड़के-लड़कियों ने जमकर किया डांस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव वर्ष पर रिफार्म क्लब में बृहस्पतिवार को सारे नियम तार तार हो गए। प्रशासन से आयोजन की अनुमति जिन शर्तों पर ली गई थी, उसे हवा में आयोजकों ने उड़ा दिया। हाल यह यह रहा कि लाउडस्पीकर न बजाने की अनुमति के बाद भी डीजे नाइट का कार्यक्रम हुआ। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि अनुमति पत्र में नशे से आजादी थीम पर  कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात लिखी गई थी। वहीं रात में इससे इतर डीजे नाइट हुआ, जिसमें डीजे फ्लोर पर युवा झूमते नजर आए। महिला सुरक्षा को धता बता दिया गया और युवकों के साथ खुलेआम युवातियों ने डांस किया।

कार्यक्रम के नाम पर मनमानी एंट्री फीस वसूली गई। कार्यक्रम में खुलेआम सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं, पुलिस भी इससे अनजान बनी रही। पूरी रात डीजे की तेज आवाज में ने साल का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें