फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों को चलवाए जाने की मांग की, व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Dec 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)

सार

व्यापारियों ने कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग की है। इसके लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
सांसद किशोरी लाल शर्मा को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमेठी के सांसद व सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कोरोना काल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग की। संगठन के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि लालगंज नगर जनपद की सबसे बड़ी व्यापारिक मंडी है। इसके अलावा यहां रेल कोच फैक्ट्री और छोटे-छोटे उद्योग लगे हैं। जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है।

विज्ञापन


ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रायबरेली से कानपुर ट्रेन संख्या 54211 और 54212 का संचालन कोरोना का हवाला देकर बंद कर दिया गया जिसका आज तक दोबारा संचालन नहीं हो सका। जनहित और व्यापारी हितों में ट्रेन चलाया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने ट्रेन को वाराणसी से कानपुर वाया लालगंज के बीच चलाए जाने की मांग की। कहा कि इससे व्यापारियों सहित आम जनमानस को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। संरक्षक रवींद्र मुरारका, प्रदेश संगठन मंत्री मृत्युंजय बाजपेई, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी, अप्पू शर्मा, महेश सोनी, शिवम गुप्ता, कौशलेंद्र कंचन, प्रतीक शर्मा, पुष्कर गुप्ता, शीलू त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें