फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: संगम स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, एक की मौत, एक रेफर

Wed, 29 Jan 2025 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां रायबरेली

सार

रायबरेली के बछरावां में बाइक पर सवार होकर महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई व एक युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर खैरानी गांव के पास बुधवार सुबह 11 बजे कानपुर नगर के मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले विशाल शुक्ला (33) पुत्र कमलेश शुक्ला व अपने बुआ के लड़के शिवम दुबे ( 23) पुत्र प्रेम नारायण दुबे निवासी कानपुर नगर मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


यह दोनों युवक बाइक से प्रयागराज संगम में स्नान करने जा रहे थे तभी बाइक सवार युवक जैसे ही खैरानी गांव के पास पहुंचे की बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने विशाल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया वहीं शिवम दुबे को लखनऊ ट्रामा सेंटर हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें