लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर 14 मई निगोहां थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से लेकर रायबरेली तक हुई आपराधिक वारदातों की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान रोकने की नीयत से की गई इस गुंडागर्दी के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश शासन ने दिए थे।
डीएम नेहा शर्मा ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस मामले में 31 मई तक साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।