फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli accident : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ससुर और दामाद की मौत

Tue, 09 Aug 2022 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

हरनी गांव के ईश्वरदीन पुत्र लोधेश्वर उम्र 55 वर्ष अपने दामाद हरि सुमिरन पुत्र रामशरण उम्र 22 निवासी कालाघड़ा थाना शाहाबाद जनपद हरदोई के साथ हरचंदपुर बाजार से खरीदारी कर घर वापस  लौट रहा था।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए बाइक सवार ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर पर घर में रोना पीटना मच गया।

विज्ञापन


हरनी गांव के ईश्वरदीन पुत्र लोधेश्वर उम्र 55 वर्ष अपने दामाद हरि सुमिरन पुत्र रामशरण उम्र 22 निवासी कालाघड़ा थाना शाहाबाद जनपद हरदोई के साथ हरचंदपुर बाजार से खरीदारी कर घर वापस  लौट रहा था। जैसे ही दोनो हरचंदपुर सिरसा घाट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी बेकाबू ट्रैकर ट्राली ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हरि सुमिरन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तथा नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाए गए ईश्वरदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक दामाद चला रहा था। हादसे में दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर ट्राली चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें