फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : खेत में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिरी, मां और दो बच्चों की मौत, तीन झुलसे

Wed, 21 Jul 2021 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

रायबरेली में बुधवार को खेत में काम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में चल रहा है।
विज्ञापन
आसमानी बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बुधवार को खेत में काम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में चल रहा है।

विज्ञापन


रसूलपुर गांव निवासी राजाराम साहू के खेत में उसके परिजन काम कर रहे थे, तभी दोपहर बाद आकाशीय बिजली  गिरी, जिससे राजाराम की 35 वर्षीय पुत्री वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। वंदना की पुत्री अंशिका नौ वर्ष और पुत्र ऋषभ चार वर्ष की भी मौके पर मौत हो गई।

इसके साथ ही राजा राम की 65 वर्षीय पत्नी रामकली घायल हो गई और वंदना का पुत्र रिशु पांच वर्ष भी झुलस गया। दिलीप साहू का पुत्र अमित 5 वर्ष भी बिजली की चपेट में आ गया। तीनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें