रायबरेली में बुधवार को खेत में काम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में चल रहा है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बुधवार को खेत में काम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में चल रहा है।
विज्ञापन
रसूलपुर गांव निवासी राजाराम साहू के खेत में उसके परिजन काम कर रहे थे, तभी दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरी, जिससे राजाराम की 35 वर्षीय पुत्री वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। वंदना की पुत्री अंशिका नौ वर्ष और पुत्र ऋषभ चार वर्ष की भी मौके पर मौत हो गई।
इसके साथ ही राजा राम की 65 वर्षीय पत्नी रामकली घायल हो गई और वंदना का पुत्र रिशु पांच वर्ष भी झुलस गया। दिलीप साहू का पुत्र अमित 5 वर्ष भी बिजली की चपेट में आ गया। तीनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।