लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
सियासी जानकारों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी लगातार खुद को बदल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भले कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक और छह सांसद हैं, लेकिन वह अपनी रणनीति के जरिए विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार रहने का भी संदेश दे रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी की गतिविधियां किसी न किसी रूप में उस सियासी कदम को आगे बढ़ा रही हैं, जिसके जरिए वह कभी कुली तो कभी मोची से भी मिलने से गुरेज नहीं करते हैं। यही वजह है कि रायबरेली से लौटते ही वह सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि रायबरेली से मेरा रिश्ता चाहे जितना भी पुराना हो, हर बार पहुंच कर और भी गहरा हो जाता है। सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर बहुत प्यार दिया और पूरे हक के साथ अपनी समस्याएं बताईं।