कैंसर इंस्टीट्यूट में रेडियोथेरेपी-कीमोथेरेपी शुरू
सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर रोगियों का इलाज शुरू हो गया है। अब तक 45 मरीजों की रेडियोथेरेपी, 27 रोगियों की कीमोथेरेपी और 17 सर्जरी की जा चुकी हैं।
आने वाले वर्ष में बेड की संख्या 54 से बढकर 200 हो जाएगी। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स भी शुरू कर दिए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कैंसर इंस्टीट्यूट को 287 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिसके सापेक्ष अब तक 222 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
इस समय संस्थान में 20 विभागों के 25 विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत है। इसके अतिरिक्त मेडिकल फिजीशियन और रेजिडेंट डॉक्टर की तैनाती भी की गई है।
संस्थान में 124 नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं। कुल मिलाकर एक वर्ष में अमृत फार्मेसी के अलावा हाउस कीपिंग, सेंट्रल स्टेराइल, बॉयो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसी 12 सेवाएं भी जारी हैं।
लीनियर एक्सीलरेटर मशीन भी इसी वर्ष इस संस्थान में लगाई गई है। भविष्य में 100 करोड़ रुपये के कैंसर उपकरण और संस्थान में लगाए जाएंगे।