फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणपति पूजन संग गूंजे राधा रानी के भजन

विज्ञापन
गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करने जाते भक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। राधा अष्टमी पर बुधवार को शहर में सजे गणेश पंडालों में गणपति पूजन के साथ राधा रानी की विधि-विधान से अर्चना के साथ उनके गीत गूंजे। सुबह मंगला आरती संग तुलसी आरती की गई। राधा रानी का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी के इस्कॉन मंदिर में अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने कथा में बताया कि राधा रानी भगवान श्रीकृष्ण की अंतरंगा शक्ति हैं। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 19वें श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन राधा अष्टमी पर बप्पा के दरबार में राधा रानी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। संजय शर्मा ने राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए... भजन पर सभी को खूब झुमाया। अयोध्या वाराणसी के आचार्यों कौशलेश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, हरिनारायण तिवारी, कमलेश तिवारी ने मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा की गई। बाद में दूर्वाभिषेक का कार्यक्रम हुआ।



चौक स्थित श्री जयनाथ जी मंदिर में एक शाम श्री राधा रानी के नाम... कार्यक्रम में श्री राधाकृष्ण भगवान का वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। आचार्य राजेश शुक्ल व पंडित कृष्णाशंकर शर्मा ने पूजन कराया। भक्तों ने श्री राधा नाम संकीर्तन किया। छप्पन भोग लगाया गया। कमल कृष्णा मेहरोत्रा, अनुराग मिश्रा, अमित टंडन, नीरज अवस्थी, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




मिठे रस भरयोरी राधा रानी लगे..

डालीगंज स्थित श्री राधा माधव सेवा संस्थान की ओर से श्री माधव मंदिर परिसर में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संकीर्तन पर भक्त भावविभोर होकर नाचे। राधे राधे... के स्वर गूंज उठे। प्रवक्ता अनुराग साहू बताया कि राधा अष्टमी पर राधा रानी को बनारसी वस्त्र, भव्य फूलों का शृंगार, महाआरती की गई। बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



- सीतापुर रोड योजना काॅलोनी के पल्टन छावनी सेक्टर में श्रीगणेश उत्सव में महिलाओं ने गणपति मेरी कुटिया में आएं, अंगना सजाएं... जैसे भजनों से माहौल बना दिया। शालू पाल, पूजा, संगीता, रेखा, कोमल पाल, आरती, कृष्णावती, गीता, कीर्ति, सुंदरी, सुधा आदि मौजूद रहीं।

- अवध विहार योजना के भागीरथी एन्क्लेव में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। सभी निवासियों ने धूमधाम से ढोल नगाड़े पर नृत्य किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट के ही परिसर में गड्डा खोदकर विसर्जन किया गया।



- श्री गणेश उत्सव मंडल चौक की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। रात में राधा रानी के मधुर भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया।

- श्री गणेश उत्सव वशीरतगंज ट्रस्ट की ओर से पीपल वाली गली में छप्पन भोग व दीपदान का आयोजन हुआ।



- श्री गणेश युवा मंडल की ओर से टाटपट्टी यहियागंज स्थित ठाकुर द्वारा में महाआरती हुई।

- पीलीकोठी के राजा मौसमबाग में दोपहर में हवन किया गया व शाम को माता की चौकी लगाई गई।



गोमती तट पर धूमधाम से विजर्सन


बीबीडी कैंपस में गणेश महोत्सव के समापन समारोह के बाद झूलेलाल पार्क स्थित गोमती तट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। शोभायात्रा बीबीडी कैम्पस से मटियारी चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, हनुमान सेतु होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंची। यहां गोमती में प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसीडेंट विराज सागर दास और वॉइस प्रेसिडेंट देवांशी दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें