फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में बिजली चोरी का वीडियो बना रहे कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में कटिया लगाकर बिजली चोरी किए जाने का वीडियो बना रहे कर्मचारियों की कुछ लोगों ने पिटाई कर उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। हमले में एक कर्मचारी की आंख में चोट लगी है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

तालकटोरा स्थित पाल तिराहा उपकेंद्र में मौलवीगंज निवासी कमल कनौजिया संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक, सहयोगी रघुराज प्रताप सिंह व सोमेंद्र के साथ मंगलवार रात आठ बजे कैंपवेल रोड पर एक उपभोक्ता की शिकायत दूर करने गए थे। वहां से लौटते समय न्यू हैदरगंज के सुंदरनगर में एक घर में कटिया लगाकर बिजली चोरी होते दिखी। इस पर रघुराज मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इस पर इलाके के शिवांक अवस्थी, मोहम्मद समद और मोहम्मद अशफाक ने दोनों को घेर लिया और पिटाई कर रघुराज के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पिटाई से रघुराज की आंख में चोट लगी। कमल कनौजिया की शिकायत पर ठाकुरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें