लखनऊ। कैंट के रेसकोर्स में रविवार को पहली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के तहत थॉरोब्रीड रेस में विजय ज्वॉय आंधी की तरह दौड़ा और जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर डार्क टाइगर और तीसरे पर पिनेकल प्वाइंट रहा।
इससे पहले इंडियन ब्रीड की रेस में रुद्र के सामने सभी की चाल धरी रह गई। रुद्र ने फिनिशिंग लाइन पार कर दौड़ अपने नाम की। दूसरे नंबर पर नाइट क्वीन और तीसरे पर ओजस रहा। विजेता घोड़ों में रुद्र और विजय के मालिकों को ले. जन. एनएस राजा सुब्रामनि ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-
घुड़दौड़ प्रतियोगिता का परिणाम
थॉरोब्रीड
1. अमर हबीबुल्लाह और मोहित भार्गव का विजय ज्वाॅय बना विजेता, 10 हजार रुपये पुरस्कार, जॉकी- मो. इस्लाम
2. जेएन माथुर का डार्क टाइगर बना उपजेता, 7000 रुपये पुरस्कार, जॉकी- अंकित वर्मा
3. अमर हबीबुल्लाह का पिनाकल प्वाइंट तीसरे स्थान पर, 4000 रुपये का पुरस्कार, जॉकी-मोनू
इंडियन ब्रीड रेस
1 - कैप्टन रूप एन सिंह का रुद्रा बना विजेता, 5000 रुपये का पुरस्कार, जॉकी-हर्ष
2. सिकंदर सिद्दीकी की नाइट क्वीन बनी उपविजेता, 3000 रुपये का पुरस्कार, जॉकी-मिराज
3. विकास पांडेय के ओजस को तीसरा स्थान, 2000 रुपये का पुरस्कार, जॉकी-अख्तर
-
बॉक्स
दुश्मन का हमला नाकाम करने की दिखाई तकनीक
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सेना के जवानों का मार्शल आर्ट और युद्धकला का शानदार प्रदर्शन रहा। दुश्मन के हमलों को नाकाम करने के साथ ही साथी की जान बचाने की तकनीक देखकर सभी हैरान रह गए। वहीं हाथ में चाकू के साथ युद्धकला का प्रदर्शन दर्शकों के दिलों में जोश भर गया। मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते समय इन जवानों ने एक से बढ़कर एक कलाएं प्रस्तुत कीं।
-
ड्रेस प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा
रेसकोर्स में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट हैट और कपल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें महिला व पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। बेस्ट ड्रेस पुरुष वर्ग में मनीष और महिला में सोनल डुमांशिया, बेस्ट हैट पुरुष वर्ग में कर्नल विनीत, महिला में वसुंधरा विजयी हुए। वहीं बेस्ट कपल विक्रम और दीप्ति को चुना गया।