फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ला-मार्टीनियर के 30 शिक्षकों को पूर्व प्रधानाचार्य ने भेजा नोटिस

Mon, 18 Dec 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ला-मार्टीनियर बॉयज काॅलेज में प्रधानाचार्य की नियुक्ति की मांग करना शिक्षकों को भारी पड़ गया। संस्थान के 30 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ पूर्व प्रधानाचार्य कार्लाइल मैकफॉरलैंड ने नोटिस जारी कर दिया है। यूपी प्रेस क्लब में रविवार को ला-मार्टीनियर के शिक्षकों ने प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि कार्लाइल मैकफॉरलैंड 12 दिसंबर को संस्थान के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और 13 दिसंबर को उन्होंने 30 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। शिक्षकों के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद प्रधानाचार्य का अधिकार शून्य हो जाता है। काॅलेज के शिक्षक डाॅ. अमित अवस्थी ने बताया कि नए प्रधानाचार्य की मांग पर मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था और कार्लाइल मैकफॉरलैंड की सेवानिवृत्ति से पहले नियुक्ति की मांग की गई थी। पूर्व प्रधानाचार्य कार्लाइल ने इसी का हवाला देते हुए शिक्षकों के खिलाफ शोकेस नोटिस जारी कर दिया।
डाॅ. असरार्रुल ने बताया कि मुझे तो नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि मेरा कुसुर कुछ भी नहीं था। उन्होंने बताया कि कार्लाइल प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उसके बावजूद 15 दिसंबर को तीन अन्य स्टाफ सदस्यों की सेवाएं समाप्त कर दीं। डॉ. अगम मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद स्टाफ के कई सदस्यों को अपने घर बुलाया और माफी पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए धमकाया, क्योंकि उन्होंने मुख्य सचिव को हस्ताक्षरित, ई-मेल लिखने की हिम्मत की थी। उन्होंने बताया कि संस्थान में बच्चों की फीस बढ़ा दी गई है, लेकिन शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ाया गया। साल 2016 में यह बताया गया था कि सातवां वेतन लागू कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। प्रधानाचार्य से भी यही मांग की गई थी लेकिन पद पर रहने के दौरान उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने उठाई मांग
शिक्षकों की मांग है कि ला-मार्टीनियर काॅलेज में प्रधानाचार्य की नियुक्ति व शिक्षकों के उत्पीड़न के मामले की जांच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की निगरानी में हो। शिक्षकों का आरोप है कि पूर्व प्रधानाचार्य कार्लाइल मैकफॉरलैंड संस्थान के स्टाफ का उत्पीड़न कर रहे हैं। मुख्य सचिव को नोटिस जारी न करने का दबाव बना रहे हैं, सातवें वेतन की मांग और संस्थान के सभी प्रकरण की जांच राज्यपाल की निगरानी में कराने की मांग की गई है।
कॉलेज परिसर में शराब बेचे जाने का आरोप
ला-मार्टीनियर काॅलेज के शिक्षकों ने परिसर में एक निजी संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शराब बेचने का आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता में शिक्षकों ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक स्टॉल पर शराब बेचने का मामला सामने आया है। शिक्षकों ने कहा कि यह कानूनी तौर पर गलत है, स्कूल परिसर में इस तरह के कार्य से छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ला-मार्टीनियर परिसर में छात्र रहते हैं, आयोजक को कम से कम उस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें