फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिटनेस सेंटर पर लगी वाहनों की कतार

Fri, 16 May 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के फिटनेस सेंटर पर बृहस्पतिवार को भी भीड़ रही। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 180 वाहनों की फिटनेस जांच हुई।
विज्ञापन



मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज (मोर्थ) की ओर से फिटनेस सेंटर व एटीएस के पोर्टल अपडेशन का कामकाज कराया जा रहा था। इसके चलते पिछले 13 दिनों से सेंटर बंद था। गत दिवस पोर्टल का कामकाज होने के बाद जब सेंटर पर कामकाज शुरू हुआ तो वाहन मालिकों की भीड़ लग गई। सुबह से देर शाम तक कुल 140 वाहनों की फिटनेस बुधवार को जांची गई।


बृहस्पतिवार को सुबह से ही फिटनेस सेंटर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। कतारें लग गईं। इस मौके पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि शाम तक 180 वाहनों की फिटनेस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के फिटनेस सेंटर पर एसी स्लीपर बसों की फिटनेस के मामले कम ही आते हैं। बृहस्पतिवार को किसान पथ पर हादसे का शिकार हुई एसी स्लीपर बस के बाद अधिकारियों ने आंकड़े साझा किए। बताया कि लखनऊ में बेहद कम संख्या में एसी स्लीपर बसें पंजीकृत हैं। इनकी संख्या 10 से भी कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें