सिब्तैनाबाद इमामबाड़े में निर्माण पर उठाए सवाल।
लखनऊ। सिब्तैनाबाद इमामबाड़े की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए अहलेबैत यूथ काउंसिल ने एएसआई और एलडीए की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी और मौलाना अफजल हैदर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इमामबाड़े का जायजा लिया। मौलाना सैफ अब्बास ने आरोप लगाया कि आसरे कदीमा और प्रशासन की मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ऐतिहासिक इमारत के मूल स्वरूप को नुकसान पहुंच सकता है। काउंसिल ने निर्माण की अनुमति, स्वीकृत नक्शा और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।