अंसल के चार अधिकारियों पर ठगी की प्राथमिकी
गोसाईंगंज। गोरखपुर के बक्शीपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने अंसल कंपनी के अधिकारी नीरज कुमार दुबे, अमित अरोड़ा, मनोज अग्रवाल और तत्कालीन प्रबंधक पर 7.10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अशोक के अनुसार, वर्ष 2013 में अंसल कंपनी की हाईटेक टाउनशिप योजना में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत एक फ्लैट आवंटित किया गया था। उन्होंने कंपनी में फ्लैट के लिए 5.85 लाख रुपये जमा किए थे। आरोप है कि कंपनी ने उनकी इच्छा के बिना 35 वर्गमीटर के आवंटित फ्लैट के बजाय 39.63 वर्गमीटर का दूसरा फ्लैट आवंटित कर दिया। 26 दिसंबर 2024 को अमित अरोड़ा और नीरज दुबे की मौजूदगी में अंसल के एक अधिकारी ने उनसे 1.25 लाख रुपये और जमा कराए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।