विकास कार्यों का निरीक्षण व क्षेत्रीय लोगों से जानकारी लेते फैजुल्लागंज तृतीय के पार्षद ललित ति
गुडंबा। फैजुल्लागंज वार्ड तीन के पार्षद ललित तिवारी ने प्रियदर्शनी कॉलोनी सेक्टर-बी में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मुख्य अभियंता सिविल को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त को दिए पत्र में पार्षद ने कहा कि कॉलोनी के विकास के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को 18 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे सड़क सुधार, नाली मरम्मत, आरसीसी नाला, इंटरलॉकिंग फुटपाथ और सीसी सड़क व नाली निर्माण कराया जा रहा है। लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क और भागवत पार्क में भी मरम्मत व रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। पार्षद का आरोप है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करा रहे हैं। एक पार्क के सौंदर्यीकरण के नाम पर कई डंपर मिट्टी निकालने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने की मांग की है।
विकास कार्यों का निरीक्षण व क्षेत्रीय लोगों से जानकारी लेते फैजुल्लागंज तृतीय के पार्षद ललित ति
विकास कार्यों का निरीक्षण व क्षेत्रीय लोगों से जानकारी लेते फैजुल्लागंज तृतीय के पार्षद ललित ति