फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में पूछा गया एथलीट सुधा सिंह पर सवाल, जानिए क्या है उसका जवाब..

Sun, 28 Oct 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुधा सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एशियन गेम्स में देश को सिल्वर मेडल देने वाली एथलीट सुधा सिंह के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में एक प्रश्न उनके निवास स्थान संबंधित पूछा गया।

विज्ञापन


वर्तमान में सुधा सिंह रायबरेली के शिवाजी नगर में रह रही हैं। 2018 में संपन्न हुए एशियन गेम्स में 3000 मीटर की बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने वाली सुधा सिंह को राज्य सरकार की ओर से नौकरी देने की घोषणा की गई थी।

इसके तरह सुधा सिंह ने खेल और पुलिस विभाग को वरीयता देते हुए अपनी मंशा जाहिर की है। पुलिस विभाग द्वारा प्रश्न पूछे जाने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही पुलिस डिपार्टमेंट उपाधीक्षक के समकक्ष कोई पद सौंप सकता है। सुधा सिंह ने 2001 में भी 3000 मीटर बांधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें