फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसएनए में अब शुरू होंगी गायन, वादन और नृत्य की त्रैमासिक कार्यशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं के सफलतापूर्वक संचालन से उत्साहित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी जल्द गायन, वादन और नृत्य की त्रैमासिक कार्यशालाएं शुरू करेगी। अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। अवसर पर धरोहर के पोस्टर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अकादमी के स्थापना दिवस पर 13 नवंबर को इस बार भी धरोहर संगीत समारोह का आयोजन होगा। बांसुरी वादक पद्मश्री रोनू मजूमदार और गायक पं. रघुनंदन पणशीकर प्रस्तुति देंगे।

अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि त्रैमासिक कार्यशालाओं में लोग पूरे वर्ष पसंद की विधा सीख सकेंगे। अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शाम छह बजे शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन




वृंदावन में होगा स्वामी हरिदास संगीत समारोह
निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि तानसेन संगीत समारोह की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में उनके गुरु स्वामी हरिदास के नाम पर अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह का आयोजन होगा। तीन दिवसीय आयोजन फरवरी में वृंदावन में होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक प्रख्यात संगीतज्ञ को पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।





पांच जिलों में होंगे नवांकुर संगीत समारोह

डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि अकादमी की ओर से नवांकुर संगीत समारोह की शुरुआत अंबेडकरनगर जिले से हो चुकी है। पांच जिलों में समारोह होने हैं। अगले चरण में पीलीभीत, प्रतापगढ़ और कुशीनगर में कार्यक्रम होंगे। विभा सिंह ने बताया कि गायन-वादन की कक्षाओं के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।



... पुरस्कारों पर गोलमोल जवाब

एसएनए के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। कहा कि प्रक्रिया चल रही है, जल्द नामों की घोषणा होगी। इसके लिए कितने आवेदन आए, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई। वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 के पुरस्कारों के लिए कलाकारों के नाम तक फाइनल नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें