फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेत में निकले 17 फीट तक के अजगर, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
खेत से निकले अजगर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के नटकुर गांव में खेत से दस अजगर निकलने से ग्रामीण दहशत में आ गए। वन विभाग की टीम ने इन्हें पकड़कर कुकरैल जंगल में छोड़ा। सबसे बड़ा अजगर 17 फीट व सबसे छोटा सात फीट का था।
विज्ञापन

सरोजनीनगर वन रेंज की बीट प्रभारी प्रीति त्रिपाठी के मुताबिक गांव में रहने वाला पंकज खेत से घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर किसान पथ स्थित सड़क के पास उसे खेत में कई अजगर दिखाई पड़े। उसने गांववालों को सूचना दी। बाद में सरोजनीनगर वन रेंज कार्यालय में जानकारी दी गई। प्रीति त्रिपाठी और राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने इन अजगरों को पकड़ा। प्रीति त्रिपाठी के मुताबिक नौ अजगर इंडियन रॉक पॉइथन और एक कॉमन वुल्फ स्नेक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें