फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़िया घर में बाड़े से निकले दो अजगर, एक पेड़ पर लिपटा मिला, मचा हड़कंप

Sun, 22 Sep 2019 05:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेड़ पर दिखे अजगर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ चिड़िया में दो अजगरों के अपने बाड़े से निकल आने पर हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोगों ने जब उनमें से एक को पेड़ पर लिपटा देखा तो जू प्रशासन को सूचना दी।

विज्ञापन


एक अन्य अजगर पास के वन क्षेत्र में मिला। दोनों को पकड़कर फिर से बाड़े में रख दिया गया।
 
इन अजगरों को शनिवार शाम ही इनके बाड़ों में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों अजगर बाड़े की छत से निकल भागे।

लापरवाही पर निदेशक ने चिड़ियाघर के कर्मचारियों को फटकार लगाई है। ये अजगर करीब 10 फुट लंबे और 40 किलो वजन के हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें