लखनऊ। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के पुराना तोपखाना निवासी सर्वेश अवस्थी के बेडरूम में शनिवार रात 6-7 फीट लंबा अजगर घुस गया। सुबह तक हुए रेस्क्यू के बाद उसे पकड़ा गया। सर्वेश अवस्थी ने बताया कि घर के पास ही बड़ा नाला है। आशंका है कि उसी नाले से अजगर आया होगा। हालांकि, वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन टीम सुबह पहुंची और उसे लेकर पास के ही जंगल में छोड़ दिया।