लखनऊ। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अवस्थी ने अज्ञात पर बेटे प्रखर की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। गोमतीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
अशोक के मुताबिक बेटा प्रखर चड्ढा हाउस के मालिक कमल संस की बिजनौर स्थित कंपनी में काम करता है। पांच जुलाई की रात दोस्त को चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। रात एक बजे एंबुलेंस चालक नीरज ने उन्हें फोन कर बताया कि प्रखर गोमतीनगर में मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित चड्ढा हाउस के सामने मरणासन्न मिला। वह उसे लोहिया अस्पताल ले जा रहा है। यह सुनकर वह भी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने प्रखर को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। अशोक ने 24 जुलाई को पुलिस से शिकायत की। अशोक ने बताया कि बेटे की हालत अभी भी नाजुक है। उन्होंने सड़क हादसे की आशंका खारिज की, क्योंकि बाइक में कोई नुकसान नहीं था। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में हेड इंजरी मिली है। घटना के दिन पीड़ित के कॉल डिटेल्स भी देखे गए, उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।