फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीडब्ल्यूडी के जेई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, इंदिरा नहर के पास मिली स्कूटी

विज्ञापन
इंदिरा नहर में जांच करती एसडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले पीडब्ल्यूडी में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार सोनी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने गुमशुदगी आशियाना थाने में दर्ज कराई गई है। जेई की स्कूटी चिनहट स्थित इंदिरा नहर के पास मिली। पुलिस ने बुधवार को एसडीआरएफ की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।



गोंडा के मनकापुर निवासी विवेक सीतापुर जिले में जेई पद पर तैनात हैं। पत्नी सीमा व बेटे के साथ रहते हैं। सीमा के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। देर रात तक घर नहीं लौटे तो तलाश की गई।
विज्ञापन




जानकारी न मिलने पर घरवानों ने आशियाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रात करीब एक बजे स्कूटी चिनहट स्थित इंदिरा नगर के पास लावारिस खड़ी मिली। चिनहट पुलिस ने आशियाना थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


बुधवार को आशियाना पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से जेई की तलाश में इंदिरा नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को फिर से नहर में तलाश की जाएगी। विवेक के परिचित ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले विवेक ने पिता को कॉल करके काम में मन न लगने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें