यूपी में अब एक किमी से कम लंबी सड़क पीडब्ल्यूडी नहीं बनाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ के काम होंगे। बजट से कहीं ज्यादा के प्रस्ताव उपलब्ध हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
पीडब्ल्यूडी अब यूपी में एक किमी से कम लंबी सड़कें नहीं बनाएगा। उच्चस्तर पर यह निर्णय लिया गया है। वहीं, चुनावी वर्ष में हर विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत होंगी। अब तक प्रस्ताव उपलब्ध बजट से कहीं ज्यादा राशि के आ चुके हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी सूत्रों के मुताबिक, उच्चस्तर से तय हुआ है कि एक किमी से कम लंबी सड़कें ग्राम पंचायतें, जिला पंचायतें, नगर निकाय और अन्य विभाग बनाएंगे। इस बारे में सभी अभियंताओं को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। यह भी तय हुआ है कि चालू वित्त वर्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत किए जाएंगे।
1.75 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ चुके हैं
पिछली बार से यह करीब 20 करोड़ रुपये अधिक है। इसे चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। विभाग के पास चालू वित्त वर्ष में सड़क व पुलों के काम के लिए 36 हजार करोड़ रुपये का बजट है। अब तक जिलों से 1.75 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ चुके हैं।