फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून से पुष्पक एक्सप्रेस का बदल जाएगा समय, रेलवे की तरफ से जारी किया गया सर्कुलर

Sat, 22 Feb 2020 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस 25 जून से बदले समय पर रवाना होगी। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात पौने आठ बजे की जगह शाम 7.20 बजे रवाना होगी। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12533 लखनऊ जंक्शन छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 जून से लखनऊ से शाम 7.20 बजे रवाना होगी। यहां से चलकर रात 8.31 बजे ट्रेन उन्नाव पहुंचेगी। जहां से दो मिनट बाद रात 8.33 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन रात 9.05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और रात 9.10 बजे प्रस्थान करेगी। उरई में ट्रेन रात 10.43 बजे पहुंचकर रात 10.45 बजे रवाना होगी। अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों को परोसा फलाहार

काशी महाकाल एक्सप्रेस में महाशिवरात्रि का व्रत रखे यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को जब ट्रेन इंदौर से रवाना हुई तो ट्रेन में संतरा, केला, फलों की ड्रिंक व दही परोसा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें