फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झगड़े के दौरान बड़े भाई को दिया धक्का, जमीन पर गिरकर मौत

विज्ञापन
राकेश।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर की रुस्तम विहार कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली बिल जमा करने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर युवक ने बड़े भाई के सीने पर जोर से धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गंभीर अवस्था में उन्हें सरोजनीनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक शिवशंकर निषाद चार बेटों राकेश (40), कर्मवीर, धर्मवीर और जितेंद्र के साथ रहते हैं। चारों की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार एक ही मकान में साथ रहता है। कर्मवीर के अनुसार बड़े भाई राकेश के मोबाइल फोन पर 10 हजार रुपये के बिजली बिल के भुगतान का मेसेज आया था। ई रिक्शा चलाने वाला छोटा भाई धर्मवीर घर पर ही इसे चार्ज करता है। इस कारण राकेश ने उसे बिजली बिल के कुछ ज्यादा पैसे जमा करने के लिए कहा।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। नाराज होकर धर्मवीर ने बड़े भाई के सीने पर जोर से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरे राकेश की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




एक वर्ष पहले हुआ था दिल का ऑपरेशन

कर्मवीर के मुताबिक एक वर्ष पूर्व राकेश को दिल का दौरान पड़ा था। केजीएमयू के लारी में उनका इलाज हुआ था। ऑपरेशन के दौरान राकेश के सीने में स्टंट डाला गया था।



अनाथ हो गए दो बच्चे

परिजनों के मुताबिक राकेश की पत्नी कंचन का एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। उनके दो बच्चे हर्ष (12) और रिया (7) हैं। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि भाइयों के विवाद में राकेश की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें