फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly special train: 21 अप्रैल से चलेगी पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल, एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच होंगे

Thu, 20 Apr 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन चलाने को लेकर समय जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस वीकली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन 21 अप्रैल से 17 जून तक अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गोरखपुर वीकली स्पेशल 21, 28 अप्रैल व 5, 12, 19, 26 मई एवं 2, 9, 16 जून को पुणे से शाम सवा चार बजे चलकर अगली शाम सवा चार बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां से चलकर रात नौ बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें - छोटे दल भी आजमाते हैं दांव, पर जमा नहीं पाते पांव, जानें - 2017 में कैसा था प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बागियों ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर हाल में मनाकर नामांकन वापस कराएं


वापसी में गोरखपुर-पुणे वीकली स्पेशल 22, 29 अप्रैल व 6, 13, 20, 27 मई एवं 3, 10, 17 जून को गोरखपुर से रात 11.25 बजे चलकर सुबह 4.40 बजे चारबाग स्टेशन तथा अगली सुबह सवा सात बजे पुणे पहुंच जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल क्लास के कोच रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें