डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) मिलकर संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे। इसमें दिव्यांग विद्यार्थियों के उत्थान वाली परियोजनाएं पूरा करने की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, फैकल्टी व छात्र आदान-प्रदान, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप अवसरों और नवाचारों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह और संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शिक्षण सामग्री, सहायक उपकरण, संचार तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कार्यस्थल के अनुरूप वातावरण विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।