फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक सप्ताह में 50 रुपये किलो तक सस्ती हो गई दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दालों के दामों में गिरावट जारी है। एक सप्ताह में ही विभिन्न प्रकार की दालें 50 रुपये तक सस्ती हो गई हैं। इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा व सभी को आसानी से दाल का स्वाद मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि इस साल दलहन की फसलों की पैदावार काफी अच्छी हुई है। इससे दाल की अच्छी आमद हो रही है। इसी का नतीजा है कि दाल लगातार सस्ती हो रही है। भूतनाथ बाजार के दाल कारोबारी सतीश कुमार, कमल कुमार ने बताया कि आने वाले समय में अभी और दाम गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

पैदावार बढ़ी तो घटे दाम
करीब दो साल पहले दाल के दाम काफी ज्यादा थे। अरहर की दाल 200 रुपये पार जा पहुंची थी। अन्य दालों के दाम भी उछाल मार रहे थे, लेकिन सरकार ने जब से दलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया, तब से दलहनी फसलों का रकबा बढ़ा। इसी का नतीजा है कि अच्छी पैदावार का असर दाल के बाजार भाव पर साफ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये रहे भाव प्रति किलो
दाल, कीमत सप्ताह पहले, कीमत अब
अरहर, 150-165, 115
चना की दाल, 95, 75
हरी उड़द, 175, 150
काली उड़द, 125, 105
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें