फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डफरिन अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
डफरिन अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत।
विज्ञापन
लखनऊ। डफरिन अस्पताल से रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश में इस अभियान के तहत 1.31 करोड़ बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, लखनऊ में पांच वर्ष तक के 7.03 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पहले दिन जिले के 2,783 बूथों पर बच्चों को खुराक दी गई।
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने कहा कि भारत में पोलियो का आखिरी मामला वर्ष 2010 में सामने आया था। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि पड़ोसी देशों में पोलियो संक्रमण के मामले मिलने के बाद प्रदेश के 33 जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में पहले दिन 44,726 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। अब छह दिन तक 30,772 टीमें घर-घर जाकर खुराक देंगी। अभियान की निगरानी के लिए 8,945 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, ईंट भट्ठों और निर्माण स्थलों पर बच्चों तक पहुंचने के लिए 2,475 ट्रांजिट और 1,740 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं।
प्रवासी मजदूरों और घुमंतू परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के 15,539 घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में 3.51 लाख से अधिक प्रवासी परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनमें ईंट भट्ठों, निर्माण स्थलों और अस्थायी बस्तियों में रहने वाले परिवार शामिल हैं। नेपाल सीमा पर 30 टीकाकरण पोस्ट सालभर संचालित रहते हैं। इनके माध्यम से अक्तूबर तक 2.11 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन

लखनऊ में घर-घर टीकाकरण के लिए 2,204 टीमें बनाई गई हैं। इस अवसर पर डफरिन की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय कुमार और जिला प्रतिरक्षण स्टाफ से विजय वाजपेई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

डफरिन अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें