लखनऊ। इस साल का पहला पल्स पोलियो अभियान रविवार को अवंतीबाई महिला चिकित्सालय से शुरू होगा। विधान परिषद के सदस्य मुकेश शर्मा सुबह 10 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। 7.30 लाख बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 2800 टीमें लगाई गई हैं। डॉ. एपी मिश्रा ने बताया कि सोमवार से टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। अभियान 13 दिसंबर तक चलेगा।