फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा आहूजा को दिया जाएगा अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल, एमजेएमसी टॉपर ने कही ये बातें...

Fri, 27 Nov 2020 10:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूजा आहूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया जाने वाला स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक इस बार पूजा आहूजा को दिया जाएगा। लविवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा पूजा आहूजा को एमजेएमसी में सर्वाधिक 81.60% अंक प्राप्त करने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूजा को यह मेडल जल्द होने वाले समारोह में दिया जाएगा। मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली पूजा लंबे समय से लखनऊ में रह रही हैं। यहीं से हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई की। आईटी कॉलेज से बीएससी किया। पूजा ने कहा, समाज व आम लोगों से जुड़े मुद्दे गौण हो गए हैं।

मैं पत्रकारिता में इसलिए आना चाहती हूं ताकि लोगों को उनसे जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक कर सकूं। पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिला विकास, ग्रामीण विकास ऐसे कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। उनके पिता अजय आहूजा बिजनेसमैन और मां ऊषा आहूजा गृहिणी हैं। बड़ी बहन अंकिता एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें