फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा के 10 टॉपरों के घरों तक बनेगी पक्की सड़क : केशव

Thu, 31 Dec 2020 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के बाद सरकार ने अब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के 10 टॉपर अभ्यर्थियों के घरों तक भी पक्की सड़क बनवाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आईएएस व आईपीएस बनने वाले प्रदेश के 10 मेधावियों के प्रतिभा को सम्मान देने के लिए यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि मेधावियों के घर तक बनने वाली सड़क के साथ ही एक बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिस पर संबंधित मेधावी का पूरा विवरण अंकित रहेगा।
विज्ञापन


केशव बृहस्पतिवार को अपने आवास पर लोक निर्माण के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को आवंटित बजट का सही तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश देते हुए पूर्वांचल विकास निधि व बुंदेलखंड विकास निधि से कराए जा रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा है। उपमुख्यमंत्री ने जोन, सर्किल व खंडवार व्यय की गयी राशि की रैंकिंग कराने का भी निर्देश दिया है। 
उप मुख्यमंत्री ने किसी दूसरे विभागों की योजना के तहत सड़क से जुड़ चुके 250 आबादी तक के गांवों को अलग करते हुए शेष बचे असेवित गांवों में सड़क बनवाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें