लखनऊ। लाखों का बकाया विज्ञापन शुल्क जमा न करने पर नगर निगम ने मंगलवार को दो विज्ञापन एजेंसियों पर कार्रवाई की। उनके फ्लैक्स उतरवाकर जब्त कर लिए गए।
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी सेलवेल मीडिया का लोहिया पथ फुट ओवरब्रिज पर लगाया गया विज्ञापन हटवा दिया गया है। यह कार्रवाई 20 लाख रुपये के बकाया विज्ञापन शुल्क को लेकर की गई।
गोमतीनगर विस्तार में शहीथ पथ के पास निजी भवन पर लगे विज्ञापन एजेंसी राज एसोसिएट्स का प्रचार भी हटवा दिया गया। एजेंसी पर 21.24 लाख रुपये विज्ञापन शुल्क बकाया है। हजरतगंज, कैसरबाग, महानगर, कपूरथला और इंदिरानगर से भी अवैध प्रचार सामग्री और पट हटाए गए।