फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, कांग्रेस को मदारी बनाएगी जनता: भाजपा

Mon, 11 Nov 2013 12:53 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर की गई टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


पार्टी ने इन दलों के नेताओं को असभ्य भाषा का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता अगले लोकसभा चुनाव में सपा नेताओं को असली मदारी बनाएगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल और आजम खां द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि रामगोपाल को अपने बयान पर माफी मांगनी होगी।

पढ़ें-भाजपा को दीजिए स्लोगन, जीतिए ईनाम

नरेश अग्रवाल द्वारा मोदी को मदारी कहने पर प्रवक्ता ने कहा कि मदारी के लिए मात्र 100-200 लोग इकट्ठा होते हैं, लाखों लोग नहीं।

सपा के लोग रैली में आये लाखों लोगों को तमाशबीन बताकर प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे है।

लोकसभा चुनाव में ये जनता सपा के नेताओं को असली मदारी बना देगी। केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और बेनी वर्मा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि धोखे से चुनाव जीते ये दोनों नेता इस बार चुनाव में अपनी असली हैसियत में आ जायेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें