फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक टॉयेलट में लगेंगी वायरलेस डिवाइस, इस तरह करेगी काम

Mon, 09 Oct 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पब्लिक टॉयलेट के हालात सुधारने के लिए नगर निगम इनमें वायरलेस डिवाइस लगाने जा रहा है। इसके जरिए टॉयलेट इस्तेमाल करने वाले लोग यहां की साफ-सफाई और व्यवस्था के बारे में अपना फीडबैक दे सकेंगे। डिवाइस में दिए गए विकल्प से मिले सुझावों के आधार पर निगम अधिकारी टॉयलेट में सुधार करेंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में शहर के 250 पब्लिक टॉयलेट में से नगर निगम बीएसएनएल के सहयोग से 50 में डिवाइस लगाने की तैयारी कर रहा है। एक डिवाइस का खर्च करीब 945 रुपये महीना आएगा। केंद्र में नई सरकार आने के बाद देशभर में शुरू हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछली बार 200 शहरों में लखनऊ नगर निगम की रेटिंग 269 रही थी।

इससे निगम की काफी किरकिरी हुई थी। इस बार टॉप टेन में आने के लिए प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। इसके मद्देनजर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता के सभी मानकों को पूरा करने में लगा है। फीड बैक अच्छा आने पर प्रतियोगिता में अलग से नंबर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल से जुड़ रहे टॅायलेट

डेमो - फोटो : डेमो
पंकज भूषण ने बताया कि डिवाइस में लाल, हरे और पीले रंग के तीन बटन होंगे। यदि टॉयलेट की व्यवस्था ठीक नहीं है तो लाल, औसत है तो पीला और हरा बटन अच्छा होने के लिए है। अब जहां पर जैसी स्थिति है उसके हिसाब वहां जाने वाला व्यक्ति अपना फीडबैक दे सकता है।

डिवाइस बीएसएनएल केसर्वर से कनेक्ट रहेगी, इसे निगम अधिकारी पासवर्ड के जरिए देख सकेंगे। फीड बैक अधिक खराब होने पर अधिकारी और शौचालय संचालन करने वाली एजेंसी को एसएमएस भी जाएगा। शहर में कहां-कहां पर फ्री और यूजर चार्ज वाले पब्लिक टॉयलेट हैं। इसका पूरा ब्यौरा गूगल पर अपलोड किया जाएगा।

इसके बाद गूगल के टॉयलेट लोकेटर एप के जरिए कोई भी अपने मोबाइल पर इनके बारे में जान सकेगा। इसको लेकर क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया (क्यूसीआई) काम कर रही है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने बताया गूूगल पर जिस टॉयलेट की जानकारी फीड की जाएगी उसकी फोटो भी रहेगी। यह कितनी दूर और कहां पर है। इसकी भी जानकारी रहेगी।

टॉयलेट में फीड बैक के लिए डिवाइस लगाई जाएगी। बीएसएनएल से बात हो गई है। दो दिन में सुलभ शौचालय समेत अन्य संस्थाओं के साथ मीटिंग प्रस्तावित है। इस महीने 50 पब्लिक टॉयलेट में फीड बैक डिवाइस लगाई जाएगी। -पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें