फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांड तो संभला नहीं, मेरे शेर क्या संभालेंगे अखिलेश'

Mon, 14 Apr 2014 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर तंज कसा।
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि नेताजी से, तो लखीमपुर खीरी का सांड तक नाराज है, जनता की बाता क्या की जाए।

मोदी ने प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि नेताजी के बेटे से एक सांड तक तो संभाला नहीं गया, वह शेर क्या संभालेंगे।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में मुलायम सिंह यादव का हेलीकॉप्टर उस वक्त लैंड नहीं हो सका था, जब रनवे पर एक सांड आ गया था।

बाबा अंबेडकर को दी ऐसी श्रद्धांजलि!

जनसभा में मोदी ने भाजपा और दलितों को जोड़ने की खूब कोशिश की। उन्होंने कहा कि हम बार-बार उन पार्टियों को क्यों चुनते हैं, जिन्होंने दलितों और पिछड़ी जातियों के लिए कुछ नहीं किया।

एक वाकया सुनाते हुए मोदी ने कहा कि जब पंडित नेहरू जी थे, तब उनसे बाबा अंबेडकर की भगवान बुद्ध पर लिखी ‌एक किताब खरीदने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं खरीदी।

दलितों के‌ जिस देवता ने हमें इतना बड़ा स‌ंविधान दिया, इतने सारे अधिकार दिए, उस देवता के साथ कांग्रेस, बसपा और सपा ने सिवाय जुल्म के कुछ नहीं किया।

मोदी ने कहा कि आज बाबा अंबेडकर की ही देन है कि मैं यहां इस मंच से बोल रहा हूं।

और दे डाले ये आंकड़े

अंबेडकर जयंती पर मोदी दलितों को भाजपा की ओर करने की पूरी तैयारी के साथ आए थे।

वह विपक्षियों पर आंकड़ेबाजी के साथ बरसे। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में आज भी 70 प्रतिशत दलित महिलाएं अनपढ़ हैं, जिसे दुर्भाग्य नहीं, तो और क्या कहा जाएगा।

हर हफ्ते 13 दलित आत्महत्या करते हैं, 6 का अपहरण हो जाता है, 21 दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है 5 ‌दलितों के घर आग लग जाती है। मोदी ने कहा कि सोनिया मैडम को जवाब देना होगा कि उन्होंने दलितों के लिए किया क्या है?
विज्ञापन

दिल्ली सरकार कोएला चुराती है

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 75 फीसदी लोगों के पास‌ बिजली कनेक्‍शन नहीं है।

इसके पीछे सरकार दलील देती है कि कोएला नहीं है। मोदी ने लोगों से पूछा कि आप ही बताइए, कोएला ताला में रखा जाता है या बाहर? कोएला भी कोई चुराता है क्या? लोगों ने कहा, नहीं।

इस पर मोदी बोले, लेकिन दिल्ली सरकार कोएला चुराती है। मोदी किसानों के लिए भी बोले कि अगर यहां नदियों को जोड़ दिया जाए, तो बाढ़ की समस्या खत्म हो जाएगी, किसान बर्बाद नहीं होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें