फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला कारागार में शुरू हुआ मनोसामाजिक सेवा केंद्र

Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहयोग, परामर्श और भावनात्मक सहारा देने के लिए म
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कारागार में बंदियों की मानसिक परेशानी और तनाव दूर करने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सहयोग से मनोसामाजिक सेवा केंद्र शुरू किया गया। कारागार महानिदेशक पीसी मीना ने बृहस्पतिवार को केंद्र का शुभारंभ किया। यहां बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता, मनोसामाजिक परामर्श और भावनात्मक सहयोग दिया जाएगा। रिहाई के बाद समाज में पुनर्वास और सामान्य जीवन शुरू करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने बंदियों को केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी। महानिदेशक ने जेल अस्पताल और महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मरीजों और महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को फल वितरित किए। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, अभय शुक्ला, सुनील दत्त मिश्रा, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें