लखनऊ। लविवि के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए रविवार को मेंटरशिप वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में लविवि के इंजीनियरिंग संकाय के पूर्व छात्र इंजी. अनूप मिश्रा ने वीएलएसआई और सेमीकंडक्टर उद्योग में कॅरिअर की संभावनाओं, तकनीकी साक्षात्कार की तैयारी और जरूरी कौशल की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। अनूप मिश्रा वर्तमान में एनवीडिया के साथ जुड़े हैं। समन्वयक डॉ. मनोज कुमार जैन, कुलपति प्रो. जेपी सैनी, इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. एसपी सिंह ने वेबिनार को विद्यार्थियों के लिए मददगार बताया।