शीतलहर के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी व ग्रामीण इलाकों के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने और जरूरतमंदों में कंबल वितरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि इस मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न सोए। गरीबों व निराश्रितों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। सभी जरूरतमंदों को वहां आश्रय दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों के संचालन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराएं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अलाव, रैन बसेरों तथा कंबल वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। ब्यूरो