फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन, लविवि में पुलिस से झड़प

Sat, 14 Feb 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन, लखनऊ विश्वविद्यालय में पुलिस से झड़प
विज्ञापन
लखनऊ। यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने गेट नंबर तीन से गेट नंबर एक तक ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने का प्रयास किया, लेकिन मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस व छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी छात्र जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 100 छात्रों को वाहनों में बैठाकर अस्थायी रूप से हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

छात्रों ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में मांग की कि सभी शिकायत निवारण तंत्रों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदायों, महिलाओं, जेंडर विविध व्यक्तियों और दिव्यांगजनों की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही समयबद्ध शिकायत प्रक्रिया, विश्वविद्यालय प्रशासन से बाहर स्वतंत्र अपील व्यवस्था, शिकायतकर्ताओं को प्रताड़ना से कानूनी सुरक्षा, फेलोशिप में देरी और पक्षपातपूर्ण मूल्यांकन पर संस्थागत जवाबदेही तय करने, भेदभाव से जुड़े आंकड़ों की वार्षिक सार्वजनिक रिपोर्ट और स्वतंत्र सामाजिक समानता ऑडिट की भी मांग उठाई गई।
प्रदर्शन में आइसा, एनएसयूआई, एससीएस, बीएएसएफ, एसएफआई, बाप्सा, युवा और अंबेडकरवादी विद्यार्थी संघ सहित कई छात्र संगठन शामिल रहे। आइसा के संयुक्त सचिव हर्षवर्धन ने कहा कि शांतिपूर्ण मार्च को रोका जाना यह दर्शाता है कि सरकार बिल के विरोधियों के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई के महासचिव शुभम खरवार, एससीएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, बीएएसएफ के वरुण आजाद, एसएफआई उत्तर प्रदेश के सचिव अब्दुल वहाब, युवा के अध्यक्ष अमेंद्र कुमार और अंबेडकरवादी विद्यार्थी संघ के नेता विपिन कुमार, रोहित कुमार, समीर कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें