फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं, तो वोट नहीं

Fri, 29 Nov 2013 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक फरियाद करने के बावजूद जब साउथ सिटी कॉलोनी की सड़कें ठीक नहीं की गईं तो बृहस्पतिवार को कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूटा पड़ा।
विज्ञापन


महिलाएं नगर आयुक्त के दफ्तर पर डट गईं। उनके कमरे के सामने ही तीन घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की।

इस दौरान कॉलोनी के निवासियों ने कहा यदि सड़क नहीं बनाई गईं तो वोट नहीं देंगे।

कॉलोनी निवासी मधु गर्ग, सुमन श्रीवास्तव, सुमन पाण्डेय, सुधा गौतम व राजेंद्र सिंह असवाल समेत 50 महिलाओं ने बताया ने कि रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी कॉलोनी की सड़कें बदहाल हैं।

निजी कंपनी यूनीटेक द्वारा 253 एकड़ में बसाई गई यह कॉलोनी वर्ष 2003 में नगर निगम को हैंडओवर कर दी थी, लेकिन यहां रखरखाव का कोई काम नहीं हुआ।

नगर निगम अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक में फरियाद की गई, लेकिन मामला सिफर है। पार्षद और विधायक से कई बार फरियाद की गई, कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


विधायक अन्य क्षेत्रों में तो काम करा रहे हैं, मगर कॉलोनी की सुध नहीं ले रहे हैं। चुनाव के समय तो सभी नेताओं ने सड़क बनवाने का वादा किया था। अब इन नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा और वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम के पास अभी पैसा नहीं है, जैसे ही पैसा का इंतजाम होगा, सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी।

अभी कॉलोनी में जहां पर जल निकासी की समस्या है उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। कॉलोनीवासियों से इस बारे में बात हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें