फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर जमकर बरसी लाठियां

Mon, 09 Dec 2013 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर राजधानी में प्रदर्शन का दौर जारी है। एक तरफ ग्राम रोजगार सेवक संघ के लोग सड़क पर उतरे हैं वहीं माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासंघ भी रोष में है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नियमित किए जाने और ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी पदों की सीधी भर्ती पर रोक की मांग को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे से ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विधान भवन का घेराव करना शुरू किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कई घंटे तक नारेबाजी की उसके बाद जेल भरो आंदोलन के तहत 201 ग्राम रोजगार सेवकों ने गिरफ्तारी दी।

बाकी 500 के करीब में आए संघ के लोग लक्ष्मण्ा मेला पार्क चले गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

इनके जाने के तुरंत बाद ही वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की अपनी मांग को लेकर विधान भवन पर आ जुटे।

हजारों की संख्या में आए इन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री आकर उनकी बात नहीं सुनेंगे वे आंदोलन जारी रखेंगे और विधान भवन से नहीं हिलेंगे।

इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे आंदोलनकारी और उग्र हो गए। गिरफ्तारी होने की भी सूचना मिल रही है।

उन्होंने जमकर बवाल काटा और नारेबाजी की। तीन घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था ठप रही और यात्रियों खासकर स्कूली बच्चों को खास दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें