फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के अमेठी आगमन पर विरोध शुरू, जगह-जगह लगे 'मोदी वापस जाओ' के पोस्टर

Sun, 03 Mar 2019 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमेठी में जगह-जगह लगे पोस्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है। अमेठी में जगह-जगह लगाए गए पोस्टर में 'नरेंद्र मोदी वापस जाओ', 'जुमला नहीं जवाब चाहिए, 5 साल का हिसाब चाहिए' लिखे पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पोस्टर पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जयसिंह प्रताप यादव की तस्वीर लगी हुई है। पोस्टर में कहा गया है कि अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा। ट्रिपल आई टी, हिंदुस्तान पेपर मिल, मेगा फूड पार्क वापस करो।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एकदिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। वे जिले को 540 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। गौरीगंज के कौहार में आयोजित होने वाली जनसभा में पीएम के साथ रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय कपड़ा मंत्री व कई अन्य मंत्री भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कोरवा के आयुध निर्माण फैक्ट्री में असॉल्ट राइफल एके 203 की यूनिट का शुभारंभ करेंगे। साथ ही नौ परियोजनाओं का लोकार्पण व आठ का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें