फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में बंद करा दी पूरे इलाके की बिजली

Thu, 01 Aug 2013 01:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बिजली संकट से आजिज लोगों का गुस्सा अहिबरनपुर व बालाघाट उपकेंद्र पर फूटा।
विज्ञापन


बालाघाट उपकेंद्र से पोषित इलाकों में बुधवार को भी रखरखाव का काम चला।

इसके चलते पूर्वाह्न 11 बजे बिजली बंद कर दी गई थी, जो 11 घंटे बाद भी चालू नहीं हुई। नाराज लोगों ने रात 10 बजे उपकेंद्र पर धावा बोल प्रदर्शन किया।

नाराज लोगों ने चालू फीडर की बिजली को जबरन बंद कराकर पूरे क्षेत्र में अंधेरा कर दिया। इसके अलावा इंदिरानगर एवं चौक में भी बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मंगलवार की आधी रात को लोगों ने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। बिजली चालू होने के बाद ही प्रदर्शनकारी उपकेंद्र से हटे।

बालाघाट उपकेंद्र के हरीनगर, मालापुरम, जनरैलगंज सहित दर्जन भर इलाकों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे फीडर को बंद किया गया था।
विज्ञापन


रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद भी यह बिजली जब रात को 10 बजे तक चालू नहीं हो सकी तो लोगों का गुस्सा उपकेंद्र पर फूट पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली न होने के कारण लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो सका।

लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराकर बिजली चालू करने की मांग की। उपकेंद्र कर्मियों ने बिजली बंद होने की सही जानकारी तक नहीं दे सके।

इससे लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया और बंद बिजली को चालू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें